Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: डॉ. रामकिशोर सारण ने संभाला नागौर के नए डिप्टी सीएमएचओ का कार्यभार

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , Date: 26/12/2025 03:44:05 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Date:
  • 26/12/2025 03:44:05 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में नागौर के नए उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामकिशोर सारण होंगे. डॉ सारण ने शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जुगल किशोर सैनी के मार्गदर्शन में कार्यभार ग्रहण किया।

विस्तार

राजस्थान: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में नागौर के नए उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामकिशोर सारण होंगे. डॉ सारण ने शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जुगल किशोर सैनी के मार्गदर्शन में कार्यभार ग्रहण किया। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ सारण ने कहा कि नागौर जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुधार करने के लिए जिले की टीम हेल्थ नागौर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जुगल किशोर सैनी के मार्गदर्शन में  पूरी मेहनत लगन के साथ काम कर रही है. 

और करती करेगी। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने डॉक्टर सारण को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके अग्रवाल,  जिला औषधि भंडार के प्रभारी डॉक्टर राजेश पाराशर सहित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के अधिकारी एवं कार्मिकों ने भी उप मुख्य  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सारण को कार्यभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी।