Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: दिनदहाड़े लाखों की चोरी, पुलिस कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Avnish Kumar Goyal , Date: 27/12/2025 12:23:49 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Avnish Kumar Goyal ,
  • Date:
  • 27/12/2025 12:23:49 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: बानसूर में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में है।

 

विस्तार

राजस्थान: बानसूर में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में है। दिनदहाड़े बानसूर क्षेत्र में एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार, बानसूर के गांधी महंतपुरा क्षेत्र में सेना में कार्यरत जवान सुभाष चौपाल का मकान लंबे समय से बंद था। 25 अक्टूबर 2025 को परिवार के बाहर जाने के बाद मकान पर ताला लगा हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी व बक्सों को खंगाल डाला। चोर घर से सोने-चांदी के कीमती आभूषण, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है, चोरी कर फरार हो गए। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना काफी समय पहले की प्रतीत होती है, क्योंकि ताले टूटे हुए थे और घर में धूल जमी हुई थी। मकान मालिक के आने के बाद चोरी गए सामान का पूरा आकलन किया जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि बानसूर में आठ दिन पहले भी लाखों की चोरी हुई थी, जिसमें पुलिस अब तक खाली हाथ है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।