-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: भाजपा की ब्रज क्षेत्र टीम में बरेली के 8 नेताओं को जिम्मेदारी, मिशन-2027 पर संगठन का फोकस
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली में पांच साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने ब्रज क्षेत्र की नई कार्यसमिति घोषित कर दी है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली में पांच साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने ब्रज क्षेत्र की नई कार्यसमिति घोषित कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मंजूरी के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने नई टीम का गठन किया। नई कार्यसमिति में बरेली के आठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें एक क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, एक महामंत्री, दो मंत्री और चार कार्यसमिति सदस्य शामिल हैं। नई टीम में डॉ. निवेदिता श्रीवास्तव को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि संजीव शर्मा एडवोकेट को महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है। डॉ. आदेश गंगवार और दीपक सोनकर को क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, पूर्व महानगर महामंत्री यतिन भाटिया, आंवला के पूर्व जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल और चंचल गंगवार को क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। कार्यसमिति के गठन के साथ ही भाजपा के भीतर पदों के चयन को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। कुछ नेताओं का दावा है कि पुराने पदाधिकारियों और क्षेत्रीय नेतृत्व के करीब माने जाने वाले चेहरों को संगठन में दोबारा जगह मिली है। वहीं, पार्टी नेतृत्व का कहना है कि नई टीम का चयन राजनीतिक, सामाजिक और भौगोलिक संतुलन के साथ किया गया है और इसमें आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की जरूरतों को भी ध्यान में रखा गया है। ब्रज क्षेत्र की नई कार्यसमिति में कुल 37 पदाधिकारी और सदस्य शामिल हैं। इनमें 10 उपाध्यक्ष, चार महामंत्री, 10 मंत्री और 13 कार्यसमिति सदस्य बनाए गए हैं। आगरा और अलीगढ़ मंडल समेत ब्रज क्षेत्र के 12 जिलों को टीम में प्रतिनिधित्व दिया गया है। नए चेहरों के साथ अनुभवी नेताओं की वापसी को संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्षेत्रीय मंत्री बनाए गए डॉ. आदेश गंगवार का बरेली के सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना समेत कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। डॉ. आदेश गंगवार को कुछ समय पहले ही महानगर भाजपा की टीम में महामंत्री की जिम्मेदारी मिली थी।गौरतलब है कि इससे पहले नवंबर 2020 में तत्कालीन क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने ब्रज क्षेत्र की टीम का विस्तार किया था। वर्ष 2023 में दुर्विजय सिंह शाक्य के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नई टीम के गठन की चर्चाएं थीं, लेकिन उन्हें अपनी कार्यसमिति बनाने का अवसर नहीं मिल सका। क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने कहा कि प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व को विश्वास में लेकर राजनीतिक, सामाजिक और भौगोलिक संतुलन के आधार पर टीम का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि नए, पुराने और सामयिक चेहरों को उचित स्थान दिया गया है। पार्टी का लक्ष्य सामूहिक प्रयासों के जरिए मिशन-2027 को मजबूत करना और ब्रज क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में मजबूत माहौल तैयार करना है।
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र राज्य 50 बॉल्स क्रिकेट एसोसिएशन की पहली AGM संपन्न
उत्तर प्रदेश: पयागपुर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, डंपर की चपेट में आने से एक की मौत
उत्तर प्रदेश: बरेली में चोरी की वारदातों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: भाजपा नेता संजीव गुप्ता ने छोड़ी पार्टी, बसपा में हुए शामिल
