-
☰
उत्तर प्रदेश: भाजपा कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेई जन्मशताब्दी प्रदर्शनी का शुभारंभ
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: भाजपा कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेई जन्मशताब्दी वर्ष प्रदर्शनी 2025 का शुभारंभ किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: भाजपा कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेई जन्मशताब्दी वर्ष प्रदर्शनी 2025 का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर आयोजित सुशासन दिवस संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि अटल जी का संपूर्ण जीवन संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्र निर्माण के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक रहा। पोखरण परमाणु परीक्षण, कारगिल युद्ध के दौरान दृढ़ नेतृत्व और लाहौर बस यात्रा जैसे ऐतिहासिक निर्णयों ने भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई।
भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने अटल जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनकी कविताएं और विचार आज भी कार्यकर्ताओं और युवाओं को संघर्ष व सेवा की प्रेरणा देते हैं। प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शनी में मेधावी विद्यार्थियों द्वारा अटल जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित हस्तलिखित चित्रों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम ने बताया कि यह प्रदर्शनी पार्टी कार्यकर्ताओं को ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगी। सुशासन दिवस पर समाजसेवी अशोक तपस्वी, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, आचार्य रामनारायण, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी उत्कर्ष पटेल, आवंतिका सिंह, एथलीट आकांक्षा व नितिन पाल सहित स्वच्छता कर्मियों राकेश कुमार, रामप्रकाश, शकुंतला व ममता को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक करण सिंह पटेल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, प्रमोद द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: BLO की लापरवाही से वोटर लिस्ट में नाबालिगों के नाम जुड़ने से हुआ विवाद
बिहार: टी.एस.कॉलेज में मगध विश्वविद्यालय स्नातक सेमेस्टर-I परीक्षा शांतिपूर्ण हुई सम्पन्न
उत्तर प्रदेश: ई-रिक्शा चालक की लापरवाही से 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से हुए घायल
राजस्थान: मुकेश माली का इंडो-नेपाल टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में हुआ चयन
मध्य प्रदेश: उज्जैन महाकाल क्षेत्र में ई-रिक्शा नो-वे क्लोज़न पर की गई चर्चा