Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: निजी नर्सिंग होम और झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई का अधिकारियों ने दिया आश्वासन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Sunil Kapoor , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 16/09/2026 04:18:45 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Sunil Kapoor ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 16/09/2026 04:18:45 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिला अस्पताल में बढ़ते भ्रष्टाचार, आमजन के आर्थिक एवं मानसिक उत्पीड़न और निजी नर्सिंग होम व प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों से कथित लूटपाट के विरोध में शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर हल्ला बोल कार्यक्रम किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिला अस्पताल में बढ़ते भ्रष्टाचार, आमजन के आर्थिक एवं मानसिक उत्पीड़न और निजी नर्सिंग होम व प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों से कथित लूटपाट के विरोध में शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर हल्ला बोल कार्यक्रम किया।

इस दौरान शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने “भ्रष्टाचार बंद करो”, “लूटपाट बंद करो”, “भ्रष्टाचारी हाय-हाय” और “शिवसेना का एक ही नारा—भ्रष्टाचार मिटाओ, जय भवानी, जय शिवाजी” के नारे लगाए। नारेबाजी से जिला अस्पताल परिसर गूंज उठा।

शिवसेना पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार को तत्काल रोकने, निजी नर्सिंग होम और प्राइवेट अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा झोलाछाप डॉक्टरों पर अंकुश लगाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ झोलाछाप डॉक्टरों को सरकारी अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने शिवसेना की सभी मांगों पर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में भ्रष्टाचार रोकने और निजी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन की ओर से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।

कार्यक्रम में वीरेंद्र अरोड़ा, शिबू पांडे, आकाश सिंह, मयंक सैनी, राजीव राठौर, जीतू प्रजापति, तेजपाल सैनी, अरुण ठाकुर, उमेश ठाकुर, पंकज पाल, बादाम सिंह, रोहित, कैलाश, नितेश, सुरेश सैनी सहित शिवसेना के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Featured News