Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: श्री परिवार दिव्य महायज्ञ समिति ने किया गणेश महोत्सव का समापन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 16/09/2026 05:19:12 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 16/09/2026 05:19:12 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद श्री परिवार दिव्य महायज्ञ समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय गणेश महोत्सव का बुधवार, 16 सितंबर को विधि-विधान के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर श्री गणेशजी की महाआरती, गणेश महायज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद श्री परिवार दिव्य महायज्ञ समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय गणेश महोत्सव का बुधवार, 16 सितंबर को विधि-विधान के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर श्री गणेशजी की महाआरती, गणेश महायज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

महायज्ञ के बाद श्री गणेशजी की शोभायात्रा निकाली गई, जो रामगंगा घाट के निकट सीएल गुप्ता आई हॉस्पिटल के पास संपन्न हुई। सभी पूजन एवं अनुष्ठान समिति के आचार्य यश पांडे के निर्देशन में कराए गए। कार्यक्रमों में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। महायज्ञ के यजमान समिति अध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, अवनीत सक्सेना और अंजू सक्सेना रहे। मुख्य अतिथि श्रीमती अल्पना जी रहीं। इस दौरान रितेश गुप्ता और डॉ. विशेष गुप्ता की भी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में समिति महामंत्री राजीव अग्रवाल ‘मल्लू’ और महिला संयोजिका सुमन सक्सेना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मेघना सक्सेना ने शोभायात्रा की तैयारियों की जिम्मेदारी संभाली। समस्त अनुष्ठान की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने की। इस अवसर पर अखिलेश सक्सेना, अमरीश सक्सेना, विकास ममगाईं, दिनेश अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, अर्चना जेठली, श्यामा सक्सेना, नीलम अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, अनुराधा तोमर, भावना गुप्ता, कल्पना शर्मा, दीपिका रस्तोगी, आराध्या सक्सेना, सवेश पाल और सुनीता सक्सेना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।