Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: प्रोजेक्ट संवर्धन के तहत डीएम ने किया VHSND सत्र का किया निरीक्षण, टीकाकरण और HRP फॉलोअप पर दिए निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 16/09/2026 05:58:13 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 16/09/2026 05:58:13 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर प्रोजेक्ट संवर्धन के तहत बुधवार को विकासखंड तुलसीपुर के ग्राम पंचायत सचिवालय दांदव में आयोजित विशेष ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस यानी VHSND सत्र का जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने निरीक्षण किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर प्रोजेक्ट संवर्धन के तहत बुधवार को विकासखंड तुलसीपुर के ग्राम पंचायत सचिवालय दांदव में आयोजित विशेष ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस यानी VHSND सत्र का जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने सत्र में चल रहे टीकाकरण की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही हाई रिस्क प्रेग्नेंट यानी HRP महिलाओं के चिन्हीकरण और उनके फॉलोअप की भी जानकारी ली। डीएम ने एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं के रजिस्टर की जांच करते हुए ड्यू लाभार्थियों की नियमित ट्रैकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से प्रभावी मोबिलाइजेशन कर सभी पात्र बच्चों और महिलाओं को VHSND सत्र तक लाया जाए, ताकि शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित हो सके।

इसके साथ ही ई-कवच पोर्टल और ड्यू लिस्ट को नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए गए। टीकाकरण से छूटे लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर कवर करने पर भी जोर दिया गया। डीएम ने हाई रिस्क प्रेग्नेंट महिलाओं के यूएसजी पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी चिन्हित HRP महिलाओं का समय से यूएसजी कराने, उनकी नियमित निगरानी और लगातार फॉलोअप सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही नहीं बरतने और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए।