Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बलरामपुर पुलिस ने बरामद किए 151 गुम मोबाइल, 30–35 लाख रुपये कीमत के फोन मालिकों को लौटाए

- Photo by : social media

  Published by: Vijay Kumar (UP) ,   Edited By: Yashoda, Date: 16/09/2026 05:54:50 pm Share:
  • Published by.: Vijay Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 16/09/2026 05:54:50 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर के विभिन्न थानों से प्राप्त हो रहे मोबाइल फोन गायब/गुम होने के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में बड़ी सफलता मिली है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर के विभिन्न थानों से प्राप्त हो रहे मोबाइल फोन गायब/गुम होने के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी यातायात/साइबर पर्यवेक्षण अधिकारी श्री वीर शेन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जनपदीय साइबर सेल व थाना साइबर सेल/CEIR टीम ने भारत सरकार द्वारा संचालित SANCHAR SAARTHI PORTAL का उपयोग कर कुल 151 अदद स्मार्ट फोन बरामद किए। बरामदशुदा स्मार्ट फोन की अनुमानित कीमत करीब 30 से 35 लाख रुपये है।

उक्त मोबाइल आज दिनांक 16 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किए गए। मोबाइल लौटाए जाने के दौरान उपस्थित नागरिकों/मोबाइल स्वामियों ने पुलिस अधीक्षक श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह, साइबर सेल व उनके द्वारा थानों पर गठित कराई गई साइबर/CEIR टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस की सतर्कता, प्रतिबद्धता और तकनीकी दक्षता की सराहना की तथा एसपी महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह पहल न केवल जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत करती है, बल्कि यह भी सिद्ध करती है कि जनपद बलरामपुर पुलिस प्रत्येक पीड़ित की सहायता के लिए सदैव तत्पर है। पुलिस अधीक्षक श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने आम जनमानस को विश्वास दिलाया है कि गुमशुदा मोबाइल बरामदगी की यह प्रक्रिया सतत जारी रहेगी।