-
☰
No image found.
राजस्थान: भजन गायिका आरुषि गंभीर ने भक्तों को भक्ति रस में किया सराबोर, श्रद्धालु झूमकर नाचे
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: श्री हरि मंदिर में आयोजित 66वें विराट भक्ति ज्ञान वार्षिक श्री राधा अष्टमी महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: श्री हरि मंदिर में आयोजित 66वें विराट भक्ति ज्ञान वार्षिक श्री राधा अष्टमी महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। दिल्ली से पधारीं प्रसिद्ध भजन गायिका आरुषि गंभीर ने अपने भावपूर्ण भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। भजनों की धुन पर भक्तजन झूमते और नृत्य करते नजर आए। पूरा मंदिर प्रांगण ‘कृष्ण-कृष्ण’ के जयघोष से गूंज उठा और वातावरण राधामय हो गया। भजन गायिका आरुषि गंभीर ने ‘कर दो कृपा कन्हैया इतनी अरज हमारी’, ‘जीवन जो दिया है आपने उपकार सांवरे’, ‘ओ कैसे जियूं मैं राधा रानी तेरे बिना’, ‘जहां रहमत बरसती है उसे बरसाना कहते हैं’, ‘पिला दे श्याम नाम की मस्ती’, ‘मेरी विनती यही है राधा रानी’, ‘तेरी गलियों में आने-जाने से’ और ‘ठुमका जरा लगा, जन्मदिन लाडो का आया है’ सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर नृत्य करने लगे। मंदिर समिति के सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि राधाष्टमी महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को आयोजित भजन संध्या में वृंदावन धाम से पधार रहे भजन सम्राट पारस लाडला और भजन गायिका माधुरी शर्मा जुगल जोड़ी सरकार के श्रीचरणों में भजनों के माध्यम से अपनी हाजिरी लगाएंगे। उन्होंने सभी भक्तजनों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की। कार्यक्रम में मंदिर समिति अध्यक्ष सुशील अरोरा, सचिव रवि छाबड़ा, उपाध्यक्ष अश्वनी ओबेरॉय, संजय आनंद, गोविंद तनेजा, युवा मंडल से अभिषेक अरोरा, रोहन कुमार, भूमेश तनेजा, शिव भसीन, लक्ष्य अग्रवाल, श्याम महिला मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा, उपाध्यक्ष कंचन अरोरा, नीलम साहनी, नीलम लुनियाल, नेहा आनंद, सीमा तनेजा, ममता ओबेरॉय, प्रवेश कोचर, रीना, सोनिका, निशा लखानी, विमल सोंधी और अलका छाबड़ा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने विशेष सहयोग किया।
