Contact for Advertisement 9650503773


 उत्तर प्रदेश: बस्ती जिला कारागार का जिला जज, डीएम और एसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 16/09/2026 05:14:38 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 16/09/2026 05:14:38 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बस्ती जिला कारागार बस्ती में बुधवार को जिला जज, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से आकस्मिक निरीक्षण किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बस्ती जिला कारागार बस्ती में बुधवार को जिला जज, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से आकस्मिक निरीक्षण किया। जेल अधीक्षक की मौजूदगी में अधिकारियों ने बैरकों, जेल अस्पताल, मेस और रसोईघर समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान बंदियों से बातचीत कर भोजन, स्वास्थ्य और मुलाकात से जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सबसे पहले जेल की मुख्य बैरकों का जायजा लिया। वहां बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में सीधे बातचीत की गई। भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सुविधाओं और मुलाकात की व्यवस्था को लेकर भी जानकारी ली गई। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को बंदियों की समस्याओं के निस्तारण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

इसके बाद अधिकारियों ने जेल अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में उपलब्ध दवाओं, उपचार की व्यवस्था और भर्ती मरीज बंदियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने अस्पताल में जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता भी परखी।

 मेस और रसोईघर की भी जांच

संयुक्त टीम ने जेल की मेस और रसोईघर का भी निरीक्षण किया। तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता देखी और रसोईघर में साफ-सफाई की स्थिति परखी। जेल कर्मियों को निर्देश दिया गया कि बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। जेल कर्मियों से कहा गया कि ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जेल परिसर में मोबाइल फोन, नशीले पदार्थ अथवा अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की मौजूदगी न होने देने के लिए प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया।

1888 में हुई थी जिला कारागार की स्थापना

बस्ती जिला कारागार की स्थापना वर्ष 1888 में हुई थी। कारागार के मुख्य द्वार पर ‘पापी से नहीं, अपराध एवं अस्पृश्यता से घृणा करो’ का संदेश अंकित है। समय-समय पर शासन के निर्देश पर जेल की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जाता है। संयुक्त निरीक्षण का उद्देश्य जेल की व्यवस्थाओं और सुरक्षा व्यवस्था को परखना रहा। निरीक्षण के दौरान प्रभारी पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) बस्ती, जेल अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।