Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भव्य सांसद खेल महोत्सव का आज हुआ समापन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Bihari Vishwakarma , Date: 25/12/2025 04:32:21 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Vijay Bihari Vishwakarma ,
  • Date:
  • 25/12/2025 04:32:21 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सुशासन दिवस के अवसर पर गोंडा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का आज भव्य समापन हुआ। तीन दिवसीय इस खेल महोत्सव में गोंडा लोकसभा क्षेत्र के हजारों खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सुशासन दिवस के अवसर पर गोंडा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का आज भव्य समापन हुआ। तीन दिवसीय इस खेल महोत्सव में गोंडा लोकसभा क्षेत्र के हजारों खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  सांसद गोंडा एवं केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह मौजूद रहे। उनके साथ जिलाधिकारी महोदया, मुख्य विकास अधिकारी महोदया एवं अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एथलेटिक्स, क्रिकेट, कबड्डी, हैंडबॉल, ताइक्वांडो, हॉकी, फुटबॉल और कुश्ती सहित कुल 8 खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार चेक, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं सामाजिक दायित्व निभाते हुए ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए गए। समापन समारोह खेल, सम्मान और सेवा के संदेश के साथ सफल हुआ।