Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती पर रालोद ने लखीमपुर-खीरी में किया माल्यार्पण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Mohammad Anas , Date: 24/12/2025 04:30:18 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Mohammad Anas ,
  • Date:
  • 24/12/2025 04:30:18 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: खीरी देश में हर वर्ष 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। यह दिन किसानों के मसीहा कहे जाने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के रूप में मनाया जाता है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: खीरी देश में हर वर्ष 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। यह दिन किसानों के मसीहा कहे जाने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के रूप में मनाया जाता है। चौधरी चरण सिंह ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में किसानों के हक, सम्मान और उनकी आर्थिक मजबूती के लिए आवाज उठाई, लेकिन आज उनके बताए रास्ते और उद्देश्य कहीं न कहीं अधूरे नजर आते हैं। वर्तमान समय में स्थिति यह है कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुलझाने वाले नेता कम और इन मुद्दों पर राजनीति करने वाले अधिक दिखाई देते हैं। आज के समय में भी उनकी नीतियां और विचार भारतीय कृषि व्यवस्था और ग्रामीण समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं यह वार्ता शारदानगर बैराज पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे क्षेत्रीय महासचिव पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित शिव प्रसाद द्विवेदी ने कही।
पंडित शिव प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन ग्रामीण उत्थान,

 किसान हित और भारतीयता के मूल्यों को मजबूत करने के लिए समर्पित किया। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, उप-प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे। उनकी जयंती 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाई जाती है। किसानों के पक्षधर नेता के तौर पर पहचान : पंडित शिव प्रसाद  पंडित शिव प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को किसानों के पक्षधर नेता के तौर पर पहचाना जाता है। उनका मानना था कि असली भारत गांवों में बसता है। देश की समृद्धि को ग्रामीण विकास और कृषि की मजबूती से जोड़ा। इस अवसर पर क्षेत्रीय महासचिव ने चौधरी चरण सिंह के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया राष्ट्रीय लोकदल सदैव किसानों के हित में संघर्ष करता रहेगा इस अवसर पर तमाम युवाओं के साथ प्रशासनिक लोग भी मौजूद रहे।