-
☰
उत्तर प्रदेश: नगर पालिका की जन विरोधीनीतियों के खिलाफ सपा और व्यापारी नेता ने प्रेसवार्ता में उठाए गंभीर सवाल
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाज़ीपुर से जिसमें भाजपा सरकार और चेयरमैन की जन विरोधी नीतियों को पत्रकार बंधुओं के समक्ष रखा|प्रेसवार्ता को सपा नेता अभिनव सिंह एवं व्यापारी नेता अरुण कुमार कुशवाहा ने
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाज़ीपुर से जिसमें भाजपा सरकार और चेयरमैन की जन विरोधी नीतियों को पत्रकार बंधुओं के समक्ष रखा|प्रेसवार्ता को सपा नेता अभिनव सिंह एवं व्यापारी नेता अरुण कुमार कुशवाहा ने संयुक्त रूप से संबोधित किया|प्रेस को संबोधित करते हुए सपा नेता अभिनव सिंह ने नगर पालिका चेयरमैन सहित सभी अधिकारियों को आड़े हाथों लिया वही संगीन आरोप लगाए की ईओ की उदासनिता के कारण शहर पूरी तरह से बेहाल है। वहीं सपा नेता अभिनव सिंह ने प्रेस वार्ता के माध्यम से शहर के आवाम को ये भरोसा दिलाया की सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ शहर के आवाम के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़े है वहीं व्यापारी नेता अरुण कुमार कुशवाहा ने प्रेस कांफ्रेंस कर खुले तौर पर व्यापारियों के समर्थन में उतरे|अरुण कुमार ने बताया कि व्यापारियों की पूजी दिन प्रति दिन टूट रही जिससे उनको व्यापार करने में दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने बताया कि व्यापारियों का कहना है। की जब तक शहर की मुख्य सड़कों का निर्माण नहीं होता तब तक हम व्यापारी होने के बावजूद बेरोजगारी की जिंदगी जीने को मजबूर है जिसकी जिम्मेदार भाजपा सरकार और यहां के चेयरमैन के साथ साथ समस्त अधिकारी है|वहीं दूसरी तरफ अरुण कुमार ने यह मांग किया कि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष शहर के लोगों को यह आश्वस्त करे कि कब तक सड़कों का निर्माण होगा |अगर वह ऐसा नहीं करती है तो भविष्य में श्री अभिनव सिंह के अगुवाई में और बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी|इस मौके पर सर्वश्री.वर्षा यादव,अल्का अग्रवाल,रीता विश्वकर्मा,कंचन रावत,शाहिद,संजय यादव,शेर अली राईनी,राजदीप रावत,चंद्रप्रकाश जी,पारस यादव, सोनू वर्मा,रेहान,संतोष यादव,रामशेर प्रधान,संतोष अग्रवाल,राहुल गौड़ आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: BLO की लापरवाही से वोटर लिस्ट में नाबालिगों के नाम जुड़ने से हुआ विवाद
बिहार: टी.एस.कॉलेज में मगध विश्वविद्यालय स्नातक सेमेस्टर-I परीक्षा शांतिपूर्ण हुई सम्पन्न
उत्तर प्रदेश: ई-रिक्शा चालक की लापरवाही से 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से हुए घायल
राजस्थान: मुकेश माली का इंडो-नेपाल टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में हुआ चयन
मध्य प्रदेश: उज्जैन महाकाल क्षेत्र में ई-रिक्शा नो-वे क्लोज़न पर की गई चर्चा