Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बैलहा में ग्राम प्रधान रफीक अहमद ने 200 जरूरतमंद परिवारों में कंबल बांटे, ठंड से मिली राहत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Mohammad Anas , Date: 24/12/2025 04:32:12 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Mohammad Anas ,
  • Date:
  • 24/12/2025 04:32:12 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: निघासन विकासखंड की ग्राम पंचायत बैलहा में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए मंगलवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: निघासन विकासखंड की ग्राम पंचायत बैलहा में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए मंगलवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान हाजी रफीक अहमद के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में गांव के लगभग 200 गरीब व जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए गए। दोपहर करीब 11 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। शीतलहर के चलते सबसे अधिक परेशानी गरीब और असहाय परिवारों को उठानी पड़ रही है। ऐसे में ग्राम प्रधान की ओर से किया गया यह कंबल वितरण जरूरतमंदों के लिए राहत का सहारा बना। कंबल पाकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के चेहरों पर संतोष और राहत साफ नजर आई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सद्दाम हुसैन ने कहा कि ग्राम पंचायत का उद्देश्य केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत के समय गरीब और असहाय लोगों की मदद करना भी उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में कोई भी गरीब परिवार परेशान न हो, इसके लिए ग्राम प्रधान लगातार प्रयास कर रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर आगे भी इसी तरह के सामाजिक कार्य जारी रखे जाएंगे।


कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत के अन्य गणमान्य लोग और ग्रामीण भी मौजूद रहे। कंबल प्राप्त करने वाले ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान हाजी रफीक अहमद और उनके प्रतिनिधि का आभार जताते हुए कहा कि इस सहायता से उन्हें कड़ाके की ठंड में काफी राहत मिलेगी। ग्रामीणों का कहना था कि ऐसे समय में मिला कंबल उनके लिए किसी सहारे से कम नहीं है। ग्राम पंचायत बैलहा में आयोजित यह कंबल वितरण कार्यक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। ग्रामीणों ने इसे सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि यदि जनप्रतिनिधि इसी तरह संवेदनशीलता के साथ आगे आएं, तो गरीबों की कई समस्याओं का समाधान आसानी से हो सकता है।मिली ठंड से राहत* निघसन खीरी। निघासन विकासखंड की ग्राम पंचायत बैलहा में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए मंगलवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान हाजी रफीक अहमद के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में गांव के लगभग 200 गरीब व जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए गए। दोपहर करीब 11 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। शीतलहर के चलते सबसे अधिक परेशानी गरीब और असहाय परिवारों को उठानी पड़ रही है। ऐसे में ग्राम प्रधान की ओर से किया गया यह कंबल वितरण जरूरतमंदों के लिए राहत का सहारा बना। कंबल पाकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के चेहरों पर संतोष और राहत साफ नजर आई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सद्दाम हुसैन ने कहा कि ग्राम पंचायत का उद्देश्य केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत के समय गरीब और असहाय लोगों की मदद करना भी उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में कोई भी गरीब परिवार परेशान न हो, इसके लिए ग्राम प्रधान लगातार प्रयास कर रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर आगे भी इसी तरह के सामाजिक कार्य जारी रखे जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत के अन्य गणमान्य लोग और ग्रामीण भी मौजूद रहे। कंबल प्राप्त करने वाले ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान हाजी रफीक अहमद और उनके प्रतिनिधि का आभार जताते हुए कहा कि इस सहायता से उन्हें कड़ाके की ठंड में काफी राहत मिलेगी। ग्रामीणों का कहना था कि ऐसे समय में मिला कंबल उनके लिए किसी सहारे से कम नहीं है। ग्राम पंचायत बैलहा में आयोजित यह कंबल वितरण कार्यक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। ग्रामीणों ने इसे सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि यदि जनप्रतिनिधि इसी तरह संवेदनशीलता के साथ आगे आएं, तो गरीबों की कई समस्याओं का समाधान आसानी से हो सकता है।